युवक को पीटा-मुंडन किया

0
Spread the love

विदिशा जिले में एक युवक को लाठी-डंडों से पीटा गया। उसका मुंडन कर जूतों की माला पहनाई गई, फिर पूरे गांव में घुमाया। वह नाबालिग लड़की के साथ बात करता पकड़ाया था।

मामला लटेरी तहसील के मोहनपुर खुर्द गांव में सोमवार का है। इसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। लटेरी एसडीओपी अमरेश बोहरे ने कहा- 4 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

युवक को रस्सी से बांधकर पीटा

एसडीओपी बोहरे ने बताया कि नाबालिग, रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने मोहनपुर खुर्द गांव आई थी। पीड़ित युवक भी किसी और की शादी में वहां पहुंचा था। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं।

सोमवार दोपहर को दोनों गांव के ही एक खलिहान में बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान लड़की के परिजन ने उन्हें देख लिया। उसने फोन कर बाकी रिश्तेदारों को मौके पर बुलाया। सबने मिलकर युवक को रस्सी से बांध दिया। उसे लाठियों से पीटा, चप्पलें मारीं। फिर सिर मुंडवाकर जुलूस निकाला।

देखिए, 3 तस्वीरें…

लड़की के परिजन ने युवक को रस्सी से बांधकर मुंडन कर दिया।
लड़की के परिजन ने युवक को रस्सी से बांधकर मुंडन कर दिया।
युवक के गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई।
युवक के गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई।
गांव में युवक का जुलूस निकाला गया। इसका वीडियो भी बनाया।
गांव में युवक का जुलूस निकाला गया। इसका वीडियो भी बनाया।

दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर

लटेरी पुलिस ने लड़की की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ, लड़की के परिजन पर भी FIR की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481