90% +अंक लाने वाले

0
Spread the love

मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों और कस्बों के 12वीं के छात्रों ने इस साल बेहतर प्रदर्शन किया है। किसान, मजदूर, छोटे व्यवसायी और नौकरीपेशा परिवारों से आने वाले छात्रों ने 90% से 96% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। इस बार का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर दर्ज किया गया है। MP बोर्ड 12वीं में 76% स्टूडेंट्स पास हुए है।

इस बार साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और एग्रीकल्चर सभी स्ट्रीम में अच्छे रिजल्ट आए हैं। कई छात्र ऐसे परिवारों से हैं, जहां माता-पिता खेती या मजदूरी करते हैं, लेकिन बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी गई।

साइंस स्ट्रीम में उज्जैन की प्रथा पालीवाल (94.8%), कैलारस के अंकेश कुशवाह (96.4%), जबलपुर की मैत्री पांडे (96.2%) और ग्वालियर के अनुज सिंह (92.6%) ने अच्छे अंक हासिल किए। बायोलॉजी में कामिनी कुशवाह (96.4%), तितिक्ष पंचोली (90.8%) और माही अग्रवाल (90.8%) ने बेहतर प्रदर्शन किया।

कॉमर्स स्ट्रीम में ग्वालियर की सुरभि आंवले (96.2%), डबरा के शमशेर गिल (96%) और रतलाम की निहारिका चौहान (95.2%) ने उच्च अंक प्राप्त किए।

आर्ट्स स्ट्रीम में पंधाना की नेहा प्रजापति (95.4%) और जबलपुर की आस्था कश्यप (93.4%) ने अच्छे अंक हासिल किए।

ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का प्रदर्शन खास रहा। कई छात्रों ने खेत और घर के काम के साथ पढ़ाई कर 90% से ज्यादा अंक हासिल किए।

कुछ छात्र ऐसे भी हैं, जिनके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं या जिनके पिता नहीं हैं, फिर भी उन्होंने मेहनत से सफलता हासिल की।

दैनिक भास्कर आपका फोटो प्रकाशित कर रहा…

रिजल्ट जारी होने के बाद दैनिक भास्कर ने 90% से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों के लिए विशेष पहल शुरू की है। ऐसे छात्र-छात्राओं के फोटो और जानकारी प्रकाशित की जा रही है।

12वीं में साइंस स्ट्रीम में उमामा मंसूरी के 97% और सुहानी शर्मा के 95.4% अंक मिले है।
12वीं में साइंस स्ट्रीम में उमामा मंसूरी के 97% और सुहानी शर्मा के 95.4% अंक मिले है।
12वीं में जशपाल गौर को कॉमर्स और नेहा प्रजापति को आर्ट्स में 95.40% अंक मिले
12वीं में जशपाल गौर को कॉमर्स और नेहा प्रजापति को आर्ट्स में 95.40% अंक मिले
भोपाल के कुनाल वर्मा ने साइंस स्ट्रीम में 91% और सृष्टि बघेल ने कॉमर्स में 96% (480/500) अंक प्राप्त किए हैं।
भोपाल के कुनाल वर्मा ने साइंस स्ट्रीम में 91% और सृष्टि बघेल ने कॉमर्स में 96% (480/500) अंक प्राप्त किए हैं।
सतना: अंशिका पांडे को 461 अंक सतना के देवराज नगर की अंशिका पांडे ने 12वीं में 500 में से 461 अंक प्राप्त किए हैं। वह शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता का नाम अशोक पांडे हैं।
सतना: अंशिका पांडे को 461 अंक सतना के देवराज नगर की अंशिका पांडे ने 12वीं में 500 में से 461 अंक प्राप्त किए हैं। वह शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता का नाम अशोक पांडे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481