MP के हजारों कर्मचारियों का DA 5% बढ़ा

0
Spread the love

मध्य प्रदेश सरकार ने छठा वेतनमान पा रहे करीब 40 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने इनके महंगाई भत्ते (DA) में 5 फीसदी बढ़ोतरी कर दी है। वित्त विभाग ने बुधवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 के वेतन से लागू होगा, जबकि इसका लाभ 1 जुलाई 2025 से दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों का DA 252 प्रतिशत से बढ़कर 257 प्रतिशत हो जाएगा।

रिटायर हो चुके कर्मचारियों को भी फायदा

सरकार ने तय किया है कि जुलाई 2025 से लेकर मार्च 2026 तक का एरियर कर्मचारियों को छह समान किस्तों में दिया जाएगा। यह भुगतान मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 में किया जाएगा। जो कर्मचारी या अधिकारी इस अवधि में रिटायर हो चुके हैं, उन्हें एरियर की राशि एकमुश्त दी जाएगी।

7वें वेतनमान वालों का DA पहले ही बढ़ा

राज्य सरकार सातवां वेतनमान पा रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पहले ही 3 फीसदी बढ़ा चुकी है। इसके बाद उनका कुल DA 58 प्रतिशत हो गया है। बढ़ा हुआ भत्ता अप्रैल के वेतन से लागू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481