मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय हेमू कालाणी जी की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती के वीर सपूत, स्वतंत्रता सेनानी, हेमू कालाणी जी की जयंती पर सादर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि अल्पायु के जीवनकाल में ही हेमू कालाणी जी ने देश की स्वतंत्रता के विभिन्न आंदोलनों को ऊर्जा प्रदान की और जन-जन को जागृत किया। उनके ऋण से राष्ट्र उऋण नही हो सकेगा।
