मध्यप्रदेश स्टेट टीबी एसोसिएशन के वार्षिक कार्यक्रम टीबी सील का विमोचन आज 3 नवंबर को एसोसिएशन के सभाकक्ष में गरिमापूर्ण कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ।

मध्यप्रदेश स्टेट टीबी एसोसिएशन के वार्षिक कार्यक्रम टीबी सील का विमोचन आज 3 नवंबर को एसोसिएशन के सभाकक्ष में गरिमापूर्ण कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ।
माननीय राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न इस कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी एवं नगर पालिक निगम भोपाल के अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी जी उपस्थित थे।
जयपाल सचदेव जी चेयरमेन के मार्गदर्शन में सम्पन्न कार्यक्रम में मानसेवी सचिव डॉ मनोज वर्मा जी और मानसेवी कोषाध्यक्ष डॉ अभिजीत देशमुख जी की सक्रिय भागीदारी हमेशा कार्यक्रम को बेहतर बनाती है।
इस अवसर पर उज्जैन से पधारे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रवीण वशिष्ठ जी को माननीय राज्यपाल महोदय जी ने टीबी उन्मूलन में लायंस क्लब के योगदान हेतु सम्मानित किया।
कार्यक्रम में लायन महेश मालवीय जी भी उपस्थित थे।
टीबी रोग से मुक्त हुए 50 व्यक्तियों को पोषण किट का वितरण लायंस क्लब भोपाल की ओर से लायन मनोहर आसुदानी जी के सहयोग से किया गया।
मुझे कार्यक्रम के संचालन का दायित्व निभाने का अवसर मिला।
#TBMuktBharat
