अन्धे कत्ल के फरार आरोपी को थाना शाहपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
Spread the love

थाना शाहपुरा भोपाल

अन्धे कत्ल के फरार आरोपी को थाना शाहपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल, दिनांक 14.10.2025
विवरणः- दिनांक 08.10.2025 को सूचक विनोद कुमार कुशवाहा पिता नंदलाल कुशवाहा उम्र 53 साल नि0 45 ललिता नगर कोलार रोड भोपाल ने सूचना दिया कि मेरे पुत्र अजय कुशवाहा उम्र 22 साल टीनशेड के पास भरत नगर में मृत अवस्था में पडा हुआ है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि को किसी अज्ञात व्यक्तियो ने बेल्ट से गला दबाकर मार दिया है उक्त सूचचना पर मर्ग क्र0 29/25 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर जांच में लिया गया। मृतक का पीमए गांधी मेडिकल से कराया गया। घटना स्थल का निरीक्षण शव पंचयतनामा, नक्शामौका, साक्षियों के कवन, पीएम रिपोर्ट से एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर से प्रथम दृष्टया मृतक अजय कुशवाह उर्फ अज्जू पिता विनोद कुशवाह उम्म्र 22 साल निवासी म.न.45 ललिता नगर गरीब नगर बस्ती थाना कोलार रोड भोपाल के गले में काले रंग का रेगजीन का बेल्ट कसा हुआ तथा गले में किसी नुकुली वस्तु से चोट का निशान है मृतक की मृत्यु किसी अजात व्यक्ति/व्यक्तियों के द्वारा मृतक का बेल्ट से गला कसकर बांधकर व किसी नुकुली वस्तु से चोट पहुंचाकर हत्या की गई है जिस पर से अपराध धारा 103 (1) बीएनएस का अजात व्यक्ति/व्यक्तियों के विरुध्द अपराध क्र0 375/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये प्रकरण के फरार आरोपी की पतारसी के संबंध मे पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी (कानून और व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री आशुतोष गुप्ता के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे, जिनके पालन मे थाना शाहपुरा के अपराध क्र 375/25 धारा 103(1) बीएनएस के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध मे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमति रश्मि दुबे अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज संभाग श्री उमेश तिवारी के मार्गदर्शन थाना प्रभारी निरी लोकेन्द्र सिंह ठाकुर भोपाल द्वारा मुखवीर तंत्र विकसित किया गया ।

दौराने चिचेना घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरो को पुलिस टीम द्वारा चेक किया गया तथा घटना स्थल के आसपास के लोगो से घटना के संबंध में पूछताछ की गई चश्मदीक साक्षियो के कथनो के आधार पर दो विवि बालको को अभिरक्षा में लिया गया एंव पूछताछ की गई जिन्होने बताया कि मृतक अजय कुशवाहा आये दिन छुरी दिखा कर डराता धमकता था जिसके कारण तीनो ने मिलकर एकांत में मृतक अजय कुशवाहा के गले में पेचकस से वार कर तथा बेल्ट से गला घोटकर हत्या कारित करना स्वीकार किया जिसके आधार पर दोनो विधि विरूद्ध बालको को पूर्व मे हिरासत में लिया जाकर बाल संमेषण ग्रह मे पेश किया जा चुका है एवं फरार आरोपी विकास चौहान की तलाश करते मुखविर तंत्र विकसित कर आरोपी को गुजरात राज्य के सूरत के पास दमनदीव मे एक फेक्ट्री मे काम करने की सूचना प्राप्त होनमे पर तत्काल टीम को भेजा गया था जहां पर आरोपी विकास चौहान को पुलिस हिरासत मे लेकर आज दिनांक 14/10/25 को माननीय न्यायलय मे पेश किया गया

भूमिकाः- वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि हरीश गुजरभोज, सउनि0 मुंशीराम धाकड, प्रआर 1189 राजेश सिंह, प्रआर 2661 सुरेन्द्र यादव, प्र0आर0 संदीप पाठक, आर 4369 बाबूलाल, आर 4333 भानूप्रताप, आर0 3597 पुष्पेन्द्र चौधरी, आर0 रोहित पटेल, आर पुष्पेन्द्र भदौरिया (सायबर) की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481