सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्था कर्मश्री के तत्वाधान में अखण्ड भारत स्मृति दिवस के अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन
‘‘ नगरीय यातायात पुलिस भोपाल’’
दिनांक-.13.08.2025
सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्था कर्मश्री के तत्वाधान में अखण्ड भारत स्मृति दिवस के अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन दिनंाक- 14.08.2025 के प्रातः 10.00 बजे डाॅ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर कोलार से संत हिरदाराम नगर तक किया जावेगा, जो कोलार के मदर टेरेसा स्कूल के सामने से प्रारंभ होकर, डीमार्ट चैराहा, ललिता नगर, कोलार थाना, बीमाकुंज, नयापुरा, सर्वधर्म पुलिया, चूनाभटटी चैराहा, कोलार गेस्ट हाउस तिराहा, मैनिट चैराहा, माता मंदिर, न्यू-मार्केट, रोशनुपरा चैराहा, बाणगंगा चैराहा, पाॅलिटेक्निक चैराहा, कमलापार्क, रेतघाट चैराहा, व्हीआईपी रोड होते हुये, खानूगांव चैराहा, लालघाटी चैराहा से हलालपुरा बस स्टेण्ड से बैरागढ चंचल चैराहा, कालीमंदिर तिराहा, आकाश गार्डन होते हुये पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि उपज मण्डी भैसाखेडी पर समाप्त होगी। उक्त तिरंगा यात्रा के दौरान वाहनों का डायवर्सन निम्नानुसार किया जावेगा।
(।)कोलार क्षेत्रः-
01. कोलार डेम रोड से डी-मार्ट चैराहा, चूनाभटटी की ओर आने वाले बडे/मध्यम/यात्रीयान वाहन प्रातः-08.00 बजे से परिवर्तित रहेंगें। ये वाहन गोलजोड चैराहा से गोलगांव, अमरावद कला, सेमराकला गांव, मानरोवर डेन्टल काॅलेज तिराहा, दानिश कुंज चैराहा, जे0के0 अस्पताल तिराहा, बाबानगर होते हुये मनीषा मार्केट से आगे की ओर आ-जा सकेगें।
02. इसी प्रकार कोलार गेस्ट हाउस तिराहा, चार इमली, 05 नम्बर, राजीव गांधी चैराहा की ओर से आने वाले बडे/मध्यम/यात्रीयान वाहन जो कोलार रोड़ अथवा चूनाभट्टी से कोलार डेम की ओर जाना चाहते है, वे सभी वाहन प्रषासन अकादमी, मनीषा मार्केट, बाबानगर से जे0के0 अस्पताल, दानिश कुंज चैराहा, मानसरोवर डेन्टल काॅलेज, सेमराकला गांव, अमरावद कला से गोल जोड जाने वाले मार्ग का प्रयोग कर सकेगें।
03. नेहरू नगर, रातीबढ़ की ओर से आने वाले वाहन जो चूनाभटटी चैराहा से कोलार रोड होकर मंदाकिनी अथवा डी-मार्ट की ओर जाना चाहते है वे सभी वाहन चूनाभटटी चैराहा से बाबा नगर, जे0के0 अस्पताल, दानिश कुंज चैराहा से आगे की ओर आ-जा सकेगें किन्तु तिरंगा यात्रा की लोकेशन सर्वधर्म पुलिया होने पर कलियासोत तिराहा की ओर से आने वाला मार्ग का यातायात पूर्ण रूप से परिवर्तित रहेगा। उक्त वाहन कलियासोत तिराहा से 13-गेट होकर अमरनाथ काॅलोनी से बंजारी दशहरा मैदान, बंजारी चैराहा से आ-जा सकेगें।
04. तिरंगा यात्रा प्रारंभ होने पर आवश्यकतानुसार डायवर्सन पाईन्ट जैसेः- डी-मार्ट चैराहा, मानसरोवर डेन्टल काॅलेज तिराहा, दानिश कंुज चैराहा, जे0के0 अस्पताल तिराहा, बाबा नगर तिराहा, कलियासोत तिराहा, कोलार गेस्ट हाउस तिराहा, राजीवगांधी चैराहा से यातायात परिवर्तित करके संचालित करवाया जावेगा।
(ठ) न्यू मार्केट रोषनपुरा एवं व्ही.आई.पी.रोड या पुराने शहर की ओर जाने हेतुः-
रोषनपुरा से रेतघाट व व्ही.आई.पी रोड की ओर जाने वाले वाहनो को असुविधा से बचने के लिये गांधी पार्क, पुराना पुलिस कन्ट्रोल रूम तिराहा, पी.एच.क्यू तिराहा, तलैया थाना तिराहा, मोती मस्जिद भारत टाॅकिज हमीदिया रोड की ओर आ- जा सकेगें।
(ब्)बैरागढ क्षेत्रः-
01. तिरंगा यात्रा की लोकेशन व्हीआईपी मार्ग पर होने पर सीहोर की ओर से बैरागढ़-लालघाटी-भोपाल की ओर आने वाले बडे/मध्यम/यात्रीयान वाहन खजुरी बायपास से मुबारकपुर होते हुये गांधीनगर से लालघाटी की ओर आ-जा सकेंगें।
02. इसी प्रकार लालघाटी से बैरागढ़ होते हुये सीहोर-इन्दौर की ओर जाने वाले समस्त बडे/मध्यम/यात्रीयान वाहन गांधीनगर से मुबारकपुर होते हुये खजुरी बायपास से आगे की ओर आ-जा सकेंगें।
जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें तथा ूींजेंच छव.7587602055 पर भी बतायें। हम आपकों सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
नगरीय यातायात पुलिस भोपाल
