ड्राई फ्रूट्स किराना व्यापारी के यहाँ लगी भयानक आग

0
Spread the love

ब्रेकिंग भोपाल

ड्राई फ्रूट्स किराना व्यापारी के यहाँ लगी भयानक आग

भोपाल के व्यस्ततम एवं पुराने मार्केट हनुमानगंज गल्ला बाजार में ड्राई फ्रूट्स किराना व्यापारी अमित बत्रा के जहाँ भयंकर आग लगी।

भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने बताया की मैं हनुमानगंज मार्केट में ही रहता हूं, रात्रि करीब 11.30 के बाद कुछ जलने की बदबू एवं धुआँ का एहसास हुआ,बाहर जाकर देखा तो बहुत से लोग शंकर बत्रा एवं अमित बत्रा की ज्ञानचंद एंड संस प्रतिष्ठान के बाहर खड़े हुए थे, जहाँ भयंकर आग लग चुकी थी, फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस प्रशासन भी आ गई परन्तु दुकान मालिक को कुछ समय लग गया जिसके कारण शटर खुलने में समय लग गया, फिर फायर ब्रिगेड ने तत्परता के साथ आग को काबू में पाया गया, आग पूर्ण रूप से बुझाने में रात्रि करीब 1:00 बज गए थे।
कारोबारी अमित बत्रा एवं शंकर बत्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टता में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से हो सकती है, वही अभी नुकसान का आकलन करना अभी मुश्किल है ड्राई फ्रूट्स मेंहगे आइटम होते हैं फिर भी लाखों का नुकसान हो चुका है मैंने अभी 22 जनवरी को ही नई दुकान खोली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *