लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में आचार संहिता उपरांत लगभग 4 दर्जन (50) बदमाशों को किया जिला बदर

0
Spread the love

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट?

लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में आचार संहिता उपरांत लगभग 4 दर्जन (50) बदमाशों को किया जिला बदर

लोकसभा चुनाव तथा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर न्यायालय पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा 10 आदतन अपराधियों/निगरानी गुंडे, बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के आदेश किए गए पारित

बदमाशों के विरुद्ध भोपाल शहर के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती की योजना, छेड़छाड़, मारपीट, चोरी इत्यादि गंभीर अपराध है दर्ज

आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक संपन्न कराए जाने तथा अपराधों की रोकथाम एवं शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर न्यायालय पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा 10 आदतन अपराधियों/निगरानी गुंडे, बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित किए गए है I आचार संहिता उपरांत अब तक कुल 50 बदमाशों को जिला बदर किया जा चुका है l उक्त आरोपियों के विरुद्ध भोपाल शहर के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती की योजना, छेड़छाड़, मारपीट, चोरी इत्यादि गंभीर अपराध दर्ज है I

निम्न अनावेदको/आरोपियों के विरुद्ध किए जिला बदर के आदेश पारित :-

1- अनावेदक शुभम बुंदेला पिता
स्व. कमलेश बुंदेला उम्र 28 साल निवासी- सुन्दर नगर थाना छोला मंदिर भोपाल का वर्ष 2014 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है।

 

2- अनावेदक शाद पिता राजा सादिक उम्र 29 निवासी- म.नं. 01 गली नं. 01 के.एम.सी. लाॅज के पास सेन्ट्रल लायब्रेरी रोड़, थाना मंगलवारा भोपाल l

3-अनावेदक सैय्यद माजिद हुसैन पिता मकसूद हुसैन उम्र 25 साल निवासी म ं.-144 पुतलीघर
तिराहा थाना टीलाजमालपुरा भोपाल का वर्ष 2011 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है।

4-अनावेदक रिजवान उर्फ गोल्डन पिता मसूद हुसैन उम्र 25 साल निवासी- पुतलीघर चैराहा, थाना टीलाजमालपुरा, भोपाल का वर्ष 2009 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है l

5-अनावेदक गब्बर उर्फ अमान
पिता मुश्तकीन उम्र 20 साल नि0 मनं.-137 राशिद टाडा का मकान बाग मुक्ती साहब कबीटपुरा थाना टीलाजमालपुरा भोपाल का वर्ष 2020 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है l

6-अनावेदक फराज उर्फ चू चू पिता पप्पू उर्फ हसीन खान उम्र 24 साल निवासी 1/6 नगर निगम कालोनी थाना टीलाजमालपुरा भोपाल का वर्ष 2015 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियाें में संलग्न रहता है।

7-अनावेदक निखिल कुचबंदिया
पिता कुन्दन कुचबंदिया उम्र 23 साल निवासी म.नं. 14 तिलक मार्केट इतवारा तलैया भोपाल
का वर्ष 2017 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है।

8-अनावेदक नीलेश मीणा पिता हरिनारायण मीणा उम्र 33 साल निवासी- ग्राम बैरागढ़ कला, थाना खजूरी सड़क, भोपाल का वर्ष 2012 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा हैं l

9- अनावेदक बादशाह पिता राजा मियां उम्र 35 साल निवासी- म.नं. 09 गली नं. 02 कुम्हारपुरा, थाना मंगलवारा, भोपाल का वर्ष 2006 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है। यह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहता है।

10- अनावेदक सुमित सिंह उर्फ लल्ला पिता अंतर सिंह उर्फ कालूराम सिंह उम्र 24 साल निवासी- म.नं. बी-51 मद्रासी कालोनी पंचशील नगर, थाना टी.टी.नगर भोपाल का वर्ष 2019 से लगातार अपराध घटित करता आ रहा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481