थाना अयोध्यानगर, जोन-02 पुलिस की गांजा तस्करों पर कडी कार्यवाही, 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार

0
Spread the love

//  थाना अयोध्यानगर भोपाल//

थाना अयोध्यानगर, जोन-02 पुलिस की गांजा तस्करों पर कडी कार्यवाही, 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार

• 02 आरोपियों से 01 मो.सा. पल्सर एवं 1.5 किलों गांजा जप्त ।
• उडिसा से लाकर भोपाल, विदिशा में खपाते थे गांजा ।
• विदिशा निवासी आरोपी, भोपाल में रहकर कर रहे थे गांजा तस्करी।
• पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान अंतर्गत कर रही पुलिस गांजा तस्करों पर कार्यवाही
• आरोपी नें गांजा तस्करी की कमाई से खरीदी थी मोटर साइकिल बजाज पल्सर ।

 

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति और अवैध मादक पदार्थों के तस्करों पर सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा लगातार निर्देश जारी किये जा रहे है।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 डाँक्टर संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा अभियान चलाकर मादक पदार्थें के तस्करो पर कार्यवाही करने हेतू निर्देश दिये गये जिस पर अति.पुलिस उपायुक्त श्री महावीर सिंह मुजाल्दे के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री अक्षय चौधरी के सतत मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में अयोध्यानगर पुलिस ने 02 गांजा तस्कर आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.5 किलो गांजा व 1 मो.सा. सहित लगभग 1.5 लाख रुपये का मसरुका जब्त करने में सफलता प्राप्त की।

घटना का विवरणः- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मामूर मुखबिरो से सूचना पर मिनाल गैट नं. 05 के पास 02 गांजा तस्करो को पकडा जिनके कब्जे से एक मोटरसायकिल पल्सर तथा 1.5 किलोग्राम गांजा कीमती करीबन 1.5 लाख रुपये जप्त किया गया। आरोपियों ने पुछताछ में नाम पता- 01. राहूल विश्वकर्मा पुत्र प्रहलाद सिंह विश्वकर्मा उम्र 24 साल नि. वार्ड नं. 06 बहलोद बायपास रोड गंजबासौदा जिला विदिशा हाल पता – डबल डीपी के पास सुभाष कालोनी थाना अशोकागार्डन भोपाल तथा 02. गौतम जैन पुत्र सुरेन्द्र जैन उम्र 19 साल नि. म.न. 03, विजय नगर चांदबड सेमरा गेट सिकन्दरी सराय थाना स्टेशन बजरिया भोपाल बताया। पुलिस रिमांड लेकर आरोपियों से आगे की ट्रेल के बारे में जानकारी ली गई पुछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोग उडीसा राज्य से ट्रेन से जाकर गांजा खरीद लाते थे और भोपाल विदिशा में उक्त गांजा खपाते थे। आरोपियों ने गांजा तस्करी कर कमाये पैसो से एक मोटरसायकिल पल्सर 150 सीसी खरीदना भी बताया।, आगे पुछताछ में एक अन्य साथी संजू परिहार उर्फ कुणाल निवासी विदिशा जो हाल में भोपाल में ही किराये से रहता है, के साथ उडीसा जाकर गांजा खरीद कर लाना और भोपाल, विदिशा में पुडिया बनाकर पीने वालो को बेचना बताया। आरोपी संजू फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है।

जप्त माल– गांजा 1.509 किलोग्राम, 01 मो.सा. पल्सर 150 सीसी MP04 YD5228, कुल कीमत लगभग 1,50,00/- रूपये ) ।
आरोपीः– 1. राहूल विश्वकर्मा उर्फ रोमियों पुत्र प्रहलाद सिंह विश्वकर्मा उम्र 24 साल नि. वार्ड नं. 06 बहलोद बायपास रोड गंजबासौदा जिला विदिशा। वर्तमान पता – डबल डीपी के पास सुभाष कालोनी थाना अशोकागार्डन भोपाल

शिक्षा- 08वीं

व्यवसाय- गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया में मशीन आपरेटर ।

आपराधिक रिकार्डः- अप.क्र. 322/25 धारा 8/20 NDPS एक्ट

आरोपीः– 2. गौतम जैन उर्फ बाबू पुत्र सुरेन्द्र जैन उम्र 19 साल नि. म.न. 03, विजय नगर चांदबड सेमरा गेट सिकन्दरी सराय थाना स्टेशन बजरिया भोपाल

शिक्षा- 9 वीं

व्यवसाय- पिता के सब्जी के ठेले पर फेरी लगाता हैं ।

आपराधिक रिकार्डः-
01.अप.क्र 475/24 धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) थाना ऐशबाग भोपाल
02. अप.क्र. 322/25 धारा 8/20 NDPS एक्ट, थाना अयोध्या नगर भोपाल

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि सुदील देशमुख, उनि विजय सिंह, सउनि मनोज सिंह कछवाहा, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रुपेश जादौन, प्रआर 2307 दिनेश मिश्रा, आर 234 हतेन्द्र सगर, आर 4063 पुष्पेन्द्र सिंह, आर 4548 मनमोहन मेहरा, आर. 4067 आनन्द कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *