आगामी त्यौहार मोहर्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हुई शांति समिति व गणमान्य नागरिको की हुई बैठक

0
Spread the love

भोपाल पुलिस

आगामी त्यौहार मोहर्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हुई शांति समिति व गणमान्य नागरिको की हुई बैठक-

आगामी त्यौहार मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस के दौरान मार्ग व्यवस्था, बिजली व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि आवश्यक बिंदुओं को लेकर पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री रियाज़ इक़बाल द्वारा शांति समिति व गणमान्य नागरिको की आज दोपहर पुराने पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती शालिनी दीक्षित एवं नगर निगम, एमपीईबी, प्रशासनिक अधिकारी, शांति समिति के सदस्य व गणमान्य नागरिक समेत लगभग 100 लोग मौजूद रहे l

उक्त बैठक को पुलिस उपायुक्त श्री रियाज इक़बाल द्वारा संबोधित किया गया एवं मोहर्रम त्यौहार की तैयारी एवं मार्ग व्यवस्था, बिजली व्यवस्था इत्यादि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं गणमान्य नागरिको के सुझाव तथा समस्या सुनी गई तथा सुझाव व समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही त्यौहार सौहार्दपूर्ण रुप से मनाने तथा पुलिस व प्रशासन की मदद करने हेतु आग्रह किया गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481