मंडला के कई गांवों में बाढ़, होमगार्ड तैनात

0
Spread the love

मध्यप्रदेश में गुरुवार को कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मंडला के बिछिया इलाके में लगातार बारिश से कई गांवों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। होमगार्ड जवान यहां मौजूद हैं। अब तक 70 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा चुका है। शिवपुरी में ग्रामीण बच्चों और महिलाओं को गोद में उठाकर उफनती सिंध नदी पार करवा रहे हैं।

शिवपुरी के कोलारस में कई गांव जलमग्न हो गए हैं। बारिश का पानी स्कूल, मंदिर और घरों में घुस गया है। निवाड़ी के ओरछा में भी भारी बारिश हो रही है। उमरिया में कथली नदी का पानी पुल तक पहुंच गया है। जिले में महानदी में भी पानी बढ़ गया है।

प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के 17 जिलों में गुरुवार को अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। ग्वालियर-चंबल संभाग के 4 जिले भी भीगेंगे। स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से ऐसा होगा। भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट है, उनमें पन्ना, दमोह, मैहर और कटनी शामिल हैं। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। श्योपुर, शिवपुरी, भिंड, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, मऊगंज, रीवा और सतना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

एमपी में गुरुवार को हो रही बारिश की तस्वीरें…

शिवपुरी के चनैनी गांव में भारी बारिश से घुटनों तक पानी भर गया है।
शिवपुरी के चनैनी गांव में भारी बारिश से घुटनों तक पानी भर गया है।
उमरिया में भारी बारिश से कथली नदी का पानी पुल तक पहुंच गया है।
उमरिया में भारी बारिश से कथली नदी का पानी पुल तक पहुंच गया है।
मंडला के बिछिया में कई गांवों में दो फीट से ज्यादा पानी भर गया है।
मंडला के बिछिया में कई गांवों में दो फीट से ज्यादा पानी भर गया है।
निवाड़ी जिले के ओरछा में दोपहर 1 बजे से भारी बारिश हो रही है।
निवाड़ी जिले के ओरछा में दोपहर 1 बजे से भारी बारिश हो रही है।
मऊगंज में सुबह से हो रही रिमझिम दोपहर में तेज बारिश में बदल गई।
मऊगंज में सुबह से हो रही रिमझिम दोपहर में तेज बारिश में बदल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481