भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने गुरूवार को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की है

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने गुरूवार को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की है। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री उमेशनाथ महाराज, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, महापौर श्री मुकेश टटवाल, उज्जैन जिला अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ उपस्थित रहे।
