विसबल दक्षिणी जोन क्रीडा प्रतियोगिता- 2025

0
Spread the love

*पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश*

*जनसंपर्क कक्ष*

*समाचार*

*विसबल दक्षिणी जोन क्रीडा प्रतियोगिता- 2025*

 

भोपाल, 17 जून 2025। विसबल दक्षिणी जोन क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 का आयोजन दिनांक 16/06/2025 से 19/06/2025 तक 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आज दिनांक 17/06/2025 को जिम्नेजियम होल, लाल परेड ग्राउण्ड एवं टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में पेंचक सिलाट, कुश्ती फ्री स्टाइल, कुश्ती ग्रीकोरोमन, वु-शु, एथेलेटिक्स, हेमर थ्रो, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबाल, हॉकी, बॉस्केट बाल, हेण्डबाल, खो-खो, सेपक टेकरा, जूडो, कराते, ताईक्वाण्डों, योगा, टेबिल टेनिस आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिता के सभी इवेंटस में संघर्षपूर्ण मुकाबले में विजेता उपविजेता निर्धारित हुये। प्रतियोगिता के विजेता उपविजेता को श्री युसुफ कुरैशी, उप-पुलिस महानिरीक्षक (मध्य क्षेत्र) एवं श्री हितेश चौधरी, सेनानी, 7 वीं वाहिनी विसबल द्वारा पदक से अलंकृत किया गया।

 

जिम्नेजियम हॉल लाल परेड, भोपाल में कबड्डी प्रतियोगिता का पुरुष वर्ग का फायनल हुआ जिसमें 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल द्वारा स्वर्ण पदक तथा 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल द्वारा रजत पदक प्राप्त किया

 

जिम्नेजियम हॉल लाल परेड, भोपाल में पेंचक सिलाट पुरूष वर्ग वजन वर्ग- (65 किग्रा) में आर. 893 कपिल शर्मा 8वीं बटा छिन्दवाड़ा, (70 किग्रा) में आर. 579 7वीं बटा. भोपाल (75 किग्रा) में आर. 32 यश चौरसिया 36वीं बटा. बालाघाट एवं पुरूष वर्ग ओपन में प्र.आर. 336 मनोज पहाडे 36वीं बटा. बालाघाट द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया।

 

जिम्नेजियम हॉल लाल परेड, भोपाल में कुश्ती फ्री स्टाइल फायनल में पुरूष वर्ग वजन वर्ग- (79 किग्रा) में आर. 467 दीनबंधु यादव 7 वीं बटा. भोपाल, (100 किग्रा) में आर. 410 संजय यादव 7वीं बटा. भोपाल तथा कुश्ती ग्रीको रोमन फायनल (77 किग्रा) में आर. 535 मनु यादव 7वीं बटा. भोपाल, पुरूष वर्ग (87 किग्रा) में आर 1586 राहुल गुर्जर 6वीं वाहिनी जबलपुर द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया।

 

जिम्नेजियम हॉल लाल परेड, भोपाल में वु-शु फायनल में पुरूष वर्ग वजन वर्ग (65 किग्रा) में उनि राज पटेल 6वीं वाहिनी जवलपुर, (70 किग्रा) में आर. 1679 राजेश उईके 6वीं वाहिनी जबलपुर, (75 किग्रा) में आर. 125 प्रदीप वर्मा 7 वीं बटा, भोपाल एवं पुरुष वर्ग (85 किग्रा) में आर 25 शुभम यादव 36 वीं वाहिनी द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया।

 

जिम्नेजियम हॉल लाल परेड, भोपाल में वु-शु फायनल में पुरूष वर्ग वजन वर्ग (85 किग्रा) में उनि राज पटेल 6वीं वाहिनी जबलपुर, (70 किग्रा) में आर. 1679 राजेश उईके 6वीं वाहिनी जबलपुर, (75 किग्रा) में आर. 125 प्रदीप वर्मा 7 वीं बटा. भोपाल एवं पुरूष वर्ग (85 किग्रा) में आर 25 शुभम यादव 36 वीं वाहिनी द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया।

 

टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में उंची कूद पुरूष फायनल में आर 744 ओमप्रकाश 7वी वाहिनी भोपाल द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया।

 

 

 

टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में गोला फेंक महिला फायनल में निरीक्षक निलिमा सराफ 23 वीं वाहिनी भोपाल द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया।

 

टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में 400 मीटर हर्डल दौड पुरूष फायनल में आर 1094 आशाराम अहिरवार 23 वाहिनी भोपाल द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया।

 

टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में 10000 मी. दौड पुरूष फाईनल में आर. 223 राजकुमार पचलसिया 25वीं बटा. भोपाल,

 

3 किलो मीटर स्टीपल चेस पुरूष दौड़ फाईनल में आर. 91 विश्वनाथ उद्दे हीं बटा. जबलपुर,

 

गोला फेंक पुरूष आर अखिलेश तिवारी 6वीं बटा. जबलपुर,

 

400 मी. दौड़ पुरूष फाईनल में आर. 179 अमर यादव 23वीं बटा. भोपाल,

 

400 मी. महिला फाईनल में म.आर. 327 सपना उमठ 23वीं बटा, भोपाल,

 

1500 मी. दौड़ पुरुष फाईनल आर. 1035 जालम सिंह 23वीं बटा भोपाल,

 

लम्बी कूद पुरुष फाईनल आर. 438 चन्द्रपाल सिंह 10वीं बटा. सागर,

 

लम्बी कूद महिला फाईनल म.आर. 1073 दीपशिखा 23वीं बटा, भोपाल,

 

हैमर थ्रो महिला फाईनल में निरी. माधुरी भागवत 25वीं बटा. भोपाल,

 

हैमर थ्रो पुरूष फाईनल आर. 928 करण चौधरी 7वीं बटा. भोपाल द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

*क्रमांक-78/2025. धीरज/आशीष शर्मा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481