नौतपा से पहले एमपी में आंधी-बारिश

0
Spread the love

नौतपा से पहले मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश वाला मौसम है। मई में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब किसी न किसी जिले में बारिश न हुई हो। बुधवार को भोपाल में सुबह तेज धूप रही, दोपहर में अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। इसी तरह छिंदवाड़ा में भी तेज बारिश हुई। सीहोर, उमरिया और शाजापुर में आंधी चली और ओले गिरे।

इन जिलों में ओले-आंधी का अलर्ट – इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, धार, शाजापुर और सीहोर में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। यहां 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने की भी संभावना है।

इन जिलों में तेज बारिश का अनुमान – देवास, भोपाल, विदिशा, अनूपपुर, डिंडौरी, रायसेन, आगर-मालवा, राजगढ़, अशोकनगर, टीकमगढ़, सागर, दमोह, दक्षिण पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, कटनी, सीधी, सिवनी, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली और जबलपुर में भी तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

बुधवार को एमपी में हुई बारिश और ओले की तस्वीरें

भोपाल में दोपहर डेढ़ बजे के बाद बारिश हुई।शा
भोपाल में दोपहर डेढ़ बजे के बाद बारिश हुई।शा
शाजापुर में तेज आंधी चली, इसके बाद बारिश शुरू हो गई।
शाजापुर में तेज आंधी चली, इसके बाद बारिश शुरू हो गई।
शाजापुर के अकोदिया में बारिश के साथ ओले भी गिरे।
शाजापुर के अकोदिया में बारिश के साथ ओले भी गिरे।
उमरिया में अचानक मौसम बदला और ओले गिरने लगे।
उमरिया में अचानक मौसम बदला और ओले गिरने लगे।
सीहोर में आज दोपहर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
सीहोर में आज दोपहर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
छिंदवाड़ा में कुछ ही मिनट में बारिश के पानी से सड़कें तरबतर हो गईं।
छिंदवाड़ा में कुछ ही मिनट में बारिश के पानी से सड़कें तरबतर हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481