जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया

0
Spread the love

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने खजुराहो में आयोजित कार्यक्रम से राजगढ़ जिले में 41 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमिपूजन किया

जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया

राजगढ 25 दिसम्‍बर, 2024

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने छतरपुर जिले के खजुराहो में आयोजित कार्यक्रम से राजगढ़ जिले में 41 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमिपूजन किया। उक्त कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में लाइव प्रसारण देखा हुआ सुना गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा,पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य मिश्रा, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महीप किशोर तेजस्‍वी भी उपस्थित रहे। ज़िले के 41 अटल सुशासन भवनों की कुल लागत 1537.09 लाख रूपये हैं। प्रत्‍येक ग्राम पंचायत को 37.49 लाख रूपये की राशि स्‍वीकृत की गईं है। जिसमें जिले की जनपद पंचायत खिलचीपुर से ग्राम पंचायत कुवाखेडा है। इसी प्रकार जनपद पंचायत जीरापुर से ग्राम पंचायत राजपूरा, दोबडा, जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ से ग्राम पंचायत बरखेडीगढी, टिकरिया, पालखेडी, तिन्‍दोनिया, लसूल्‍याजागीर, मानपुरागजराती, पीपलखेडा, बकानी, बनापुरा, बमोरी, उदपुरिया, ताजीपुरा, कांकरवाल, मानपिछोड़ी, सराना गिन्‍दोली, कासरोद, जनपद पंचायत ब्‍यावरा से ग्राम पंचायत माल्‍याहेडी, जामोन्‍याघाटा, मोठबडली, कचनारिया, खांकरातेजा, चाचाखेड़ी, जनपद पंचायत राजगढ़ से ग्राम पंचायत सनखेडी, मोहनपुरा, लाडनपुर, सुस्‍तानी , खैरासी, खजूरी, अभयपुर, बलबहादुरपुरा तथा जनपद पंचायत सारंगपुर से ग्राम पंचायत कालापीपल, खजूरिया घाटा, भूमका, धनौरा, बुडनपुर, ग्‍वाडा व कूपा में नवीन पंचायत भवन निर्माण किया जाएगा।।

Jansampark Madhya Pradesh

CM Madhya Pradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481