अपराधों पर नियंत्रण एवं शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर न्यायालय पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा 9 आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर के आदेश किये पारित
शहर में अपराधों पर नियंत्रण एवं शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध समय-समय पर विशेष अभियान चलाये गये हैं, साथ ही निरंतर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है l
इसी क्रम में न्यायालय पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा आज दिनाँक 27 नवंबर 2024 को शहर के 9 आदतन अपराधियों/अनावेदको के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित किए गए हैंl उक्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में हत्या, बलात्कार, मारपीट, चोरी छेडछाड, शराब विक्रय एवं आर्म्स एक्ट समेत अनेक मामले दर्ज होकर न्यायालय में विचाराधीन है l उक्त कार्यवाही से निश्चित ही अपराधों में कमी आयेगी एवं आमजनों के बीच उक्त बदमाशों का खौफ भी कम होगा एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होगी l
निम्न आदतन अपराधियों का हुआ जिला बदर आदेश:-
1- अनावेदक आफताब अली उर्फ सोनू बच्चा पिता इरफान अली उर्फ इरफान बच्चा उम्र 23 साल निवासी- म.नं. 778 करीम बक्स कालोनी छोला मरघट के पास थाना गौतम नगर भोपाल
2- अनावेदक अक्षय बिलवे पिता रणछोर बिलवे उम्र 22 साल निवासी- ब्ला कनं. 105 फ्लेट नं. एस-3 पीसी नगर गड्डा थाना हबीबगंज,भोपाल
3-अनावेदक लखन अहिरवार पिता सुन्दरलाल अहिरवार उम्र 36 साल निवासी- झुग्गी नं. 101 चारनल के पास भीमनगर थाना अरेरा हिल्स भोपालl
4-अनावेदक मोहम्मद फैज उर्फ बिल्ली खाउ पिता स्व. अब्दुल अजीज उर्फ मुन्ने खां उम्र 21 साल निवासी गली नं.-2 काजी कैम्प थाना हनुमानगंज भोपाल
5-अनावेदक माे. सफदर खां पिता शफीक खां उम्र 23 साल निवासी- किराये का मकान चंदु मियां पीर साहब गली चटाईपुरा बुधवारा, थाना तलैया, भोपाल
6-अनावेदक नीरज बंसल पिता नंदलाल बंसल उम्र 29 साल निवासी- म.नं.-57,प्रियदर्शिनी नगर,थाना टी.टी.नगर भोपाल,
7- तौफीक हुसैन पिता शब्बीर हुसैन उम्र 44 साल निवासी- म.नं. 13 बी, गली नं. 01 इन्द्रा कालोनी बाग उमराव दुल्हा थाना एशबाग, भोपाल
8-अनावेदक राेहित कारेन उर्फ गिरी पिता छोटेराम कारेन उम्र 38 साल निवासी- पटेल आटा चक्की के पास बरखेड़ा पठानी, थाना गोविन्दपुरा
9- अनावेदक संजय उर्फ शानू उईके पिता कमल सिंह उईके उम्र 26 साल निवासी- पे्रमपुरा गांव मस्जिद के पास भदभदा रोड़ थाना कमलानगरl
