सागर में हंसिया से गर्दन काटकर पत्नी की हत्या

0
Spread the love

सागर में 70 साल के पति ने 65 वर्षीय पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। फिर धड़ से सिर अलग किया और बालों को रस्सी से बांधकर घर से करीब 600 मीटर दूर पेड़ के तने में फंसा दिया।

घर के दहलान में सिरकटा शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर सिर की सर्चिंग शुरू की। गांव से करीब 600 मीटर दूर ज्वालादेवी मंदिर रोड पर एक पेड़ के तने के बीच सिर नजर आया।

मामला राहतगढ़ थाना इलाके के टेहरा-टेहरी गांव का है। महिला की पहचान राधारानी (65) के रूप में हुई है। आरोपी पति खूबचंद साहू (70) फरार है, जिसकी वजह से वारदात का कारण सामने नहीं आ पाया है।

राधारानी पति खूबचंद साहू के साथ।
राधारानी पति खूबचंद साहू के साथ।
पुलिस ने खूबचंद की तलाश में टीमें रवाना की हैं।
पुलिस ने खूबचंद की तलाश में टीमें रवाना की हैं।

रात 1.30 बजे पति-पत्नी को एक साथ देखा पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि खूबचंद के घर में मंगलवार रात भजन हुए थे। देर रात करीब 1.30 बजे लोगों ने राधारानी और खूबचंद को एक साथ देखा था। सुबह राधारानी का खून से लथपथ शव मिला।

फिलहाल पुलिस मानकर चल रही है कि खूबचंद ने ही पत्नी राधारानी की हंसिया से गर्दन काटकर हत्या की है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

महिला का सिर गांव से 600 मीटर दूर एक पेड़ के तने के बीच रखा मिला।
महिला का सिर गांव से 600 मीटर दूर एक पेड़ के तने के बीच रखा मिला।
पुलिस को शक है कि खूबचंद ने पत्नी की हत्या के बाद सिर पेड़ में रख दिया।
पुलिस को शक है कि खूबचंद ने पत्नी की हत्या के बाद सिर पेड़ में रख दिया।

ज्वाला माता मंदिर के पास के जंगलों में सर्चिंग वारदात के बाद राहतगढ़ और जैसीनगर थाना पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। ये टीमें टहरा-टहरी गांव और ज्वाला माता मंदिर के पास से लगे जंगल में आरोपी की सर्चिंग कर रही है। हालांकि मामले को लेकर पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481