देर रात एक मकान में अचानक विस्फोट

मुरैना जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत राठौर कॉलोनी में कल देर रात एक मकान में अचानक विस्फोट होने के कारण कुछ मकानों के छतिग्रस्त होने और 4 लोगों की असमय मृत्यु एवं अन्य 5 लोग घायल हुए हैं।
माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की व उन्हें सांत्वना दी व राहत कार्यों का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री जी ने इस दुर्घटना में पीड़ित परिवारों को दो दो लाख रुपये स्वेच्छानुदान निधि से देने की घोषणा भी की है।
इस अवसर पर मुरैना श्योपुर सांसद श्री शिव मंगल सिंह तोमर, प्रभारी कलेक्टर श्री विवेक कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री सौरव समीर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि,परिवारजन मोजूद रहें।
Narendra Singh Tomar
