थाना गांधी नगर पुलिस ने किया हत्या के अपराध का शीघ्र खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

0
Spread the love

घटना का विवरण- दिनांक 12.11.2024 को फरियादिया राधिका मेहरा नि ईटखेड़ी ने अपनी सास रामबाई के साथ थाना आकर अपने जेठ महेश मेहरा निवासी ईटखेड़ी के गांधीनगर नई बस्ती से गुम हो जाने की रिपोर्ट लेख कराई एवं अपने जेठ महेश मेहरा के सहकर्मचारी रघुवीर अहिरवार पर शंका जताई एवं बताया कि वह इसी के साथ आखिरी बार गया था रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 93/2024 दिनांक 12.11.2024 को कायम कर जांच में लिया गया, दिनांक-12.11.2024 को ही संदेही रघुवीर अहिरवार निवासी नई बस्ती गांधीनगर से महेश मेहरा के संबंध में पूछताछ की गई तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा और महेश के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे रहा था फिर उससे हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह महेश मेहरा निवासी ईटखेडी के साथ नई बस्ती गांधीनगर में बच्चों का झूला लगाने का काम करता है l

महेश झूला मालिक है महेश हर कभी रघुवीर की होने वाली पत्नी के संबंध में गलत बातें किया करता था जिससे रघुवीर को बुरा लगता था रविवार दिनांक 10.11.24 को दिन में झूले खोलने के बाद शाम को रघुवीर और महेश ने नई बस्ती में शराब पी, इस समय वहां पर रघुवीर का रिश्ते का भाई नरेंद्र आहूजा भी आ गया इसके बाद तीनों महेश की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से लालघाटी गए इसके बाद ईटखेडी बाईपास तरफ जा रहे थे तभी रास्ते में महेश शराब के नशे में रघुवीर की होने वाली पत्नी के बारे में फिर से वही गलत बातें करने लगा कहने लगा कि उससे मेरी सेटिंग करवा दे इसी बात से रघुवीर बहुत गुस्सा हो गया और तभी नरेंद्र और रघुवीर ने महेश को ठिकाने लगाने की योजना बना ली मोटरसाइकिल से रात में ही रघुवीर और नरेंद्र, महेश को एयरोसिटी रोड बड़वाई जोड़ से अंदर एक सुनसान जगह पर लेकर गए जहां एक चौराहे पर रघुवीर ने लकड़ी से महेश से मारपीट की, महेश गिर पड़ा इसके बाद दोनों ने मिलकर एक बड़े पत्थर से रघुवीर के चेहरे एवं सिर पर बारी-बारी से काफी वार किये, जिससे महेश की मौके पर ही मौत हो गई दोनों ने मिलकर महेश कि लाश को पैर पकड़कर घसीट कर रोड किनारे बनी नाली में फेंक दिया और छिपा दियाl इसके बाद महेश की मोटरसाइकिल से दोनों भाग गए।

उपरोक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री जितेन्द्र पवार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मलकित सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गांधीनगर के नेतृत्व में तत्काल थाना गाँधीनगर की पुलिस टीम गठित की गई पुलिस टीम को संदेही रघुवीर अहिरवार ने एयरोसिटी रोड बड़बई जोड़ के पास एक सुनसान जगह पर चौराहे पर लेकर गया जहां उसने आग-आगे चलकर रोड किनारे एक नाली में से घास-फूस व झाड़ी में से मृतक महेश मेहरा की लाश को बरामद कराया मृतक महेश मेहरा की लाश को मृतक के भाई दीपक मेहरा ने पहचान लिया मृतक के भाई दीपक की रिपोर्ट पर मौके पर मर्ग कायम किया गया।

इस प्रकार घटना स्थल पर पड़े खून एवं घसीटने के निशान एवं मृतक की लाश को देखने पर प्रथमदृष्टया हत्या का अपराध पाया जाने से फरियादी दीपक मेहरा की रिपोर्ट पर आरोपी रघुवीर अहिरवार एवं नरेन्द्र के विरुध्द हत्या का अपराध क्र. 332/2024 धारा 103(1),238,3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

आरोपी रघुवीर को मौके पर गिरफ्तार किया गया ,जिसे आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जाकर अन्य साक्ष्य एकत्र किये जावेंगे घटना के अन्य आरोपी नरेंद्र की तलाश जारी है

सराहनीय योगदान- थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश फरकले, उनि- अयाज चांदा, उनि कन्हैया यादव , सउनि रामभरत सुमन,सउनि म नोज श्रीवास्तव,प्रआर 2567 सरजन,प्रआर 2705 वीरेन्द्र सिंह ,प्रआर 295 श्रीकृष्ण कटारिया, प्रआर 2651 अनुराग पटेल,आर-2912 युवराज, आऱ.3060 रोहित ,आर.4330 पंकज बैरागी,आऱ 4326 मोहित,आर. 1513 गोपाल,मआर.4839 तन्वी की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481