विधानसभा उप निर्वाचन 2024

0
Spread the love

जनसम्पर्क संचालनालय
मध्यप्रदेश शासन
समाचार

विधानसभा उप निर्वाचन 2024

विजयपुर व बुदनी में मतदान 13 नवम्बर को

आज से प्रभावशील हुई आदर्श आचार संहिता

भोपाल : 15 अक्टूबर, 2024

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र 02-विजयपुर और सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 156-बुधनी क्षेत्र में होने वाले उप निर्वाचन के लिए 15 अक्टूबर को तारीख की घोषणा कर दी है।

उप निर्वाचन की तारीखों की घोषणा के साथ ही श्योपुर और सीहोर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

उप निर्वाचन के लिए 18 से 25 अक्टूबर तक नाम-निर्देशन पत्र भरें जाएंगे। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को होगी। नाम-निर्देशन पत्र 30 अक्टूबर तक वापस लिये जा सकेंगे। मतदान 13 नवम्बर को एवं मतगणना 23 नवम्बर को होगी।

उप चुनाव की समय सारणी

18 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन

25 अक्टूबर – नाम निर्देशन भरने की अंतिम तारीख

28 अक्टूबर – नाम निर्देशन की संवीक्षा

30 अक्टूबर – नाम वापसी की अंतिम तारीख

13 नवम्बर – मतदान दिवस

23 नवम्बर – मतगणना दिवस

क्रमांक : CEO-0218 बी/घनश्याम सिरसाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481