जीतू ने कहा- एमपी में बच्चियां सुरक्षित नहीं; नशा बिकता है, थाने बंधे हुए हैं

0
Spread the love

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को कहा- एमपी में बच्चियों के साथ-साथ बुजुर्ग भी सुरक्षित नहीं हैं। हर 17 मिनट में एक बच्ची से रेप हो रहा है। महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस तीन चरणों में बेटी बचाओ अभियान चलाएगी। कांग्रेस उपवास करेगी और प्रदेशभर में कैंडल मार्च व मशाल जुलूस निकालेगी। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर होगी।

जीतू ने कहा- उज्जैन में फुटपाथ पर रेप हुआ। जबलपुर में छात्रवृत्ति के नाम पर 70 बेटियों के VIDEO बना लिए गए। भोपाल, मुरैना, हरदा सहित प्रदेश में कहीं भी महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं।

रेप की घटनाओं पर जीतू ने कहा कि कांग्रेस कल से बेटी बचाओ अभियान शुरू करेगी।
रेप की घटनाओं पर जीतू ने कहा कि कांग्रेस कल से बेटी बचाओ अभियान शुरू करेगी।

कांग्रेस पार्टी ने कई बार सरकार को आगाह किया पटवारी ने कहा- ट्विटर पर आंदोलन के जरिए सरकार को जगाने की कई बार कोशिश की गई। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को सुझाव भी दिए, लेकिन हालात में कोई परिवर्तन नहीं आ रहा है। मध्यप्रदेश में हर 17 मिनट में एक बेटी के साथ रेप हो रहा है। अपराधों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इसका कारण है प्रदेश में न कर्मचारी पूरे हैं, न पुलिस विभाग में हवलदार और न ही टीआई। पुलिस विभाग के स्ट्रक्चर में 50% कर्मचारी भी नहीं हैं।

जीतू ने कहा कि जिनके पास गृह मंत्रालय है, वह बातें बहुत करते हैं, लेकिन पुलिस विभाग को ऐसे अपराधों को रोकने के लिए जो इक्विपमेंट मिलना चाहिए उसमें हम सबसे पीछे हैं। बिहार से भी पीछे हैं। सबसे नीचे के राज्यों में जिसकी गिनती आती है वह मध्यप्रदेश है।

QuoteImage

नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री से भी मिले थे, हमने चिंता जाहिर की। साथ ही कहा कि सरकार का दायित्व है कि इसको कंट्रोल करें। इसमें विपक्ष भी सकारात्मक विपक्ष का दायित्व निभाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कंट्रोल कर रहे हैं, लेकिन कितना होगा यह ईश्वर जाने।- जीतू पटवारी

QuoteImage

अपराधियों में पुलिस का डर समाप्त हो गया है पटवारी ने कहा- पुलिस का डर क्यों समाप्त हो गया है, क्योंकि नशा बिकता है। इसमें पुलिस की हिस्सेदारी होती है। थाने बंधे हुए थे। बेरोजगार बच्चा नशा करता है। पटवारी ने कहा- जितनी भी रिसर्च आई हैं, वह यही कहती हैं कि दिनभर बेरोजगार 12 से 14 घंटे सोशल मीडिया और मोबाइल पर व्यस्त हैं और फिर विकृति को आत्मसात करके रिएक्शन दे रहा है।

मध्यप्रदेश में महिलाओं से संबंधित एक लाख 40 हजार मामले लंबित हैं। मध्यप्रदेश में 3 साल की बच्ची से लेकर 70 साल की बुजुर्ग भी सुरक्षित नहीं है। लाड़ली बहन को ₹1200 देंगे और ₹5000 उसके पति से बिजली का बिल लेंगे तो लाड़ली बहन की सुरक्षा कैसे करेंगे। हर 17 मिनट में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हो रहा है।

महंत ने दिव्यांग बच्ची का बलात्कार किया कांग्रेस प्रवक्ता साधना भारती ने कहा, शिवपुरी के थाना कोलारस के एक मंदिर के महंत ने एक दिव्यांग बच्ची का बलात्कार किया। उसे गर्भवती बनाकर छोड़ दिया। बाद में फरार हो गया। इस मामले में जब मैंने एसपी से बात की तो उन्होंने जल्दी कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, मेघा परमार ने कहा- सरकार ऐसे मामले पर गंभीर नजर नहीं आ रही है।

बढ़ते अत्याचारों को उजागर करेंगे महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया प्रदेश में महिला सुरक्षा अभियान के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों को उजागर करने के लिए कांग्रेस की ओर से जिला शहर और ब्लॉक अध्यक्षों को एक कार्यक्रम दिया है।

कांग्रेस का विरोध जताने का कार्यक्रम इस तरह रहेगा…

  • 2 अक्टूबर : गांधी जयंती पर कांग्रेस परिवार पीड़ित बच्चियों के परिवारों से बात करेगी और उनकी पीड़ा आम लोगों तक पहुंचाएगी।
  • 5 अक्टूबर : युवा कांग्रेस सभी जिलों में मशाल जुलूस निकालेगी।
  • 7 अक्टूबर : महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता प्रदेशभर में गरबा पंडालों के आसपास कैंडल मार्च निकालेंगी।
  • 8 अक्टूबर : ब्लॉक स्तर पर कन्या पूजन का कार्यक्रम होगा। इस दिन उपवास भी रखा जाएगा। कांग्रेस नेता इसमें भाग लेंगे।
  • 14 अक्टूबर : सभी विधानसभा क्षेत्रों में बेटी बचाओ अभियान चलेगा। इसमें विधायक-सांसद शामिल होंगे और शासन को ज्ञापन देंगे।
  • 16 अक्टूबर : प्रदेशस्तरीय उपवास का आयोजन किया जाएगा। इसमें भोपाल में एक विशाल उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हर जिले से ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा एवं लोकसभा प्रत्याशी, प्रदेश प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481