राजधानी में भी सुरक्षित नहीं बहन बेटियां : : सुश्री संगीता शर्मा

0
Spread the love

भोपाल, 30 सितंबर 2024

राजधानी के वार्ड 48 के भाजपा पार्षद अरविंद वर्मा की स्थानीय रहवासी महिलाओं द्वारा सरेराह जूता चप्पलों और कुर्सी से पिटाई करते हुए वायरल हो रहे वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुश्री संगीता शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्षद का कृत्य भाजपा नेताओं के चरित्र को उजागर करता है। इसके पूर्व भी भाजपा नेताओं के ऐसे कारनामे सामने आते रहें हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री शर्मा ने कहा कि हाल ही में कर्नाटक भाजपा के एक वरिष्ठ विधायक पर उनकी ही पार्टी की एक महिला ने विधानसभा के अंदर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। कुछ दिन पहले एडीआर द्वारा जनप्रतिनिधियों के महिला अपराधों पर जारी की गई रिपोर्ट में भी भाजपा सांसदों और विधायकों के खिलाफ सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे। सुश्री शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को नसीहत देते हुए कहा कि दिनभर कांग्रेस को कोसने की जगह पहले वो अपनी पार्टी के नेताओं को संस्कार का प्रशिक्षण दिलाएं ताकि वो बहन बेटियों की इज्जत और सम्मान करना सीख जाएं न कि भूखे भेड़िए की तरह उन का शोषण करें। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश महिला अपराध का गढ़ बन गया है।

अब तो मध्यप्रदेश की बहन-बेटियों को घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है:

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री संगीता शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्तमान हालात इतना बद्तर हो गया है कि अब तो मध्यप्रदेश की बहन-बेटियों को घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है। सुश्री शर्मा ने कहा कि पहले तो अपराधियों से डर लगता था पर अब तो भाजपा नेताओं से भी लाडली बहनों और बेटियों को बचाना होगा ताकि वे सुरक्षित रह सकें। संगीता शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री डॉ यादव जो स्वयं गृह मंत्री भी है, को खुद की ब्रांडिंग से ही फुर्सत नहीं मिल रही है। कानून व्यवस्था की समीक्षा करने की किसी को फ़ुरसत ही नही है। सुश्री शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी मंत्री विभागीय अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादलों के खेल में ही लगे हुए हैं। यही वजह है कि पूरी कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है और एमपी में अपराधियों की तूती बोल रही है।

राजधानी में भी सुरक्षित नहीं बहन बेटियां :

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री संगीता शर्मा ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि अब तो राजधानी भी सुरक्षित नहीं रह गई है। रविवार को पिपलानी इलाके में 8वीं कक्षा की छात्रा से चलती बाइक में हुई घटना का जिक्र करते हुए सुश्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जबसे पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू हुई है महिला अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। आए दिन वारदात हो रही। स्कूलों में तो बच्चियों के साथ यौन अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह प्रदेश सरकार के लिए शर्म की बात हैं कि जिस प्रदेश में 5 महिला मंत्री होने के बाद भी महिला सशक्तिकरण की जगह महिला अत्याचार बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481