मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की “स्वच्छता ही सेवा अभियान” पखवाड़े को सफल बनाने की अपील

0
Spread the love

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर पूरे देश के साथ मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले “स्वच्छता ही सेवा अभियान” पखवाड़े को सफल बनाने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि “संस्कार स्वच्छता और स्वभाव स्वच्छता” के सिद्धांत पर अमल करते हुए स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन बनाना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले “स्वच्छता ही सेवा अभियान” पखवाड़े को स्वच्छता पर्व के रूप में मनाने और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से बढ़- चढ़कर हिस्सा लेकर जन-भागीदारी से अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481