मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया

0
Spread the love

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और सपत्नीक पूजन-अर्चन किया। पूजा-अर्चना पं. राजेश गुरु ने सम्पन्न कराया। पूजन के पश्चात नंदी हॉल में कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शाल और श्रीफल भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित श्री वृद्ध कालेश्वर (जूना महाकालेश्वर) मंदिर और श्री अनादिकल्पेश्वर मंदिर पहुंचकर भी दर्शन किये और पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री संजय अग्रवाल, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, आईजी श्री संतोष कुमार सिंह, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति श्री गणेश कुमार धाकड़ एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481