पिपलिया पेंदे खां, आदर्श नगर एवं एम.पी.नगर में अवैध निर्माणों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

नगर निगम ने पिपलिया पेंदे खां में 6 अवैध दुकानें, आदर्श नगर में फ्रंट
एम.ओ.एस तथा एम.पी. नगर जोन-1 में किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा
भोपाल, 23 अगस्त 2024
नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण व अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में निगम के अमले ने पिपलिया पेंदे खां एम्स अस्पताल क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित 06 पक्की दुकाने, आदर्श नगर कालोनी क्षेत्र में फ्रंट एम.ओ.एस में किए गए अवैध निर्माण तथा एम.पी.नगर जोन-1 में कॉरीडोर में अवैध रूप से निर्मित छत को हटाने की कार्यवाही की। उक्त कार्यवाही के समय जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद था। निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा ने अतिक्रमण विरोधी दस्ते के सहयोग से पिपलिया पेंदे खां एम्स हॉस्पिटल के पास अवैध रूप से निर्मित 06 पक्की दुकानों को जे.सी.बी मशीन व श्रमिकों की मदद से पूरी तरह से तोड़ दिया। इसके अतिरिक्त निगम के अमले ने जोन क्र. 20 के अंतर्गत आदर्श नगर कॉलोनी में भूखंड क्रमांक एच 16 पर भवन अनुज्ञा के विरूद्ध फ्रंट एम.ओ.एस में किए गए अवैध निर्माण को भी जे.सी.बी मशीन व श्रमिकों के माध्यम से तोड़ने की कार्यवाही की। निगम अमले ने सी.एम. हेल्प लाईन की शिकायत के निवारण हेतु की गई कार्यवाही में एम.पी.नगर जोन-1 के भवन क्र. 225 के कॉरीडोर में अवैध रूप से डाली गई छत को हटाने की कार्यवाही की।
